फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ज्वेलर्स को धमकाने में प्रॉपर्टी डीलर पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने लिया सीसीटीवी फुटेज

Sat, 28 Feb 2026 12:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोहित को रविवार को छर्रा अड्डा पुल के पास गोली मारी गई थी। गर्दन में गोली लगने के बाद वह भर्ती कराया था। उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर अब यह घटना हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में एक ज्वेलर्स को धमकाने के मामले में प्रॉपर्टी डीलर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह घटना 26 फरवरी की है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महेंद्र नगर हनुमानपुर के मनीष सोनी ने बताया कि उनकी जीटी रोड नौरंगाबाद में ज्वेलर्स की दुकान है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर प्रद्युम्न विहार रावण टीला का रोहित भारद्वाज उर्फ भोला दुकान पर आया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की। इसके 15 मिनट बाद रोहित ने पांच-छह लोगों के साथ आकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। 

बता दें कि रोहित को रविवार को छर्रा अड्डा पुल के पास गोली मारी गई थी। गर्दन में गोली लगने के बाद वह भर्ती कराया था। उपचार के बाद छुट्टी मिलने पर अब यह घटना हुई है। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें