फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: माल बरामद करने गई पुलिस, आरोपी के मां-बाप ने कमरा बंद कर लगाया ताला, इंस्पेक्टर-दो सिपाही बनाए बंधक

Wed, 02 Sep 2026 03:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों के घर में दाखिल होते ही आरोपी के परिजनों ने कार्रवाई का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया था।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस अंदर बंद, आरोपी के मां-बाप ने लगाया ताला - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में 20 लाख की चोरी के मामले में कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी के घर माल बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। आरोपी के माता-पिता ने इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। करीब आधे घंटे तक पुलिसकर्मी कमरे में बंद रहे। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सिटी आदित्य बंसल की मौजूदगी में ताला तोड़कर पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन

रोरावर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अनुज कुमार शर्मा दो आरक्षियों के साथ आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी के माता राजबाला और पिता संजय शर्मा ने मौका पाकर क्राइम इंस्पेक्टर समेत तीनों पुलिसकर्मियों को घर के एक कमरे में धकेल दिया। पड़ोस की एक महिला की मदद से बाहर से ताला लगा दिया।
पुलिसकर्मियों के बंधक बनाए जाने की सूचना रोरावर थाने को मिली, स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोधा, सासनी गेट और देहली गेट थानों की फोर्स मौके पर भेज दी गई। सूचना पर सीओ नगर प्रथम संजीव कुमार और एसपी सिटी आदित्य बंसल भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर बंद तीनों पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। 
पुलिस आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेकर माल बरामद करने गई थी। आरोपी के माता-पिता ने प्रक्रिया का विरोध किया और काम में बाधा पैदा की। आसपास के पुलिस बल को मौके पर बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर रोरावर की ओर से आरोपी की मां राजबाला और पिता संजय शर्मा के खिलाफ काम में बाधा डालने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - आदित्य बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें