फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रिसोर्ट में सजी थी महफिल, पुलिस ने मारा छापा तो उड़े होश, चार युवक व पांच युवतियां गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 01:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार पकड़ी गई पांचों युवतियां आगरा की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने आरोप लगाया कि रिसॉर्ट संचालक आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें पैसों का लालच देकर यहां बुलाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को कितने समय से बुलाया जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
रिसोर्ट पर पुलिस का छापा - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार के कथित रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आगरा से युवतियों को बुलाकर रिसॉर्ट में ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था। ग्राहकों तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएफ पर कोडवर्ड में बातचीत किए जाने की बात भी सामने आई है। मौके से नौ मोबाइल, 8,990 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार देर रात रिसॉर्ट को घेर लिया। रिसेप्शन पर रिसॉर्ट संचालक पिंकू वार्ष्णेय निवासी सराय हकीम मिला। पुलिस ने रिसॉर्ट की तलाशी ली तो द्वितीय तल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार युवकों और पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पिंकू वार्ष्णेय के अलावा अभिषेक कुमार निवासी कुलदीप विहार, बन्नादेवी, चंदन वार्ष्णेय निवासी सराय हकीम और अमित वार्ष्णेय निवासी मानिक चौक को गिरफ्तार किया है। अमित लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस का प्रबंधक बताया गया है, जबकि चंदन शहर के एक बड़े कारोबारी के यहां सुपरवाइजर का काम करता है।

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाने का आरोप
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई पांचों युवतियां आगरा की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने आरोप लगाया कि रिसॉर्ट संचालक आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें पैसों का लालच देकर यहां बुलाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को कितने समय से बुलाया जा रहा था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

श्रीकृष्ण रिसॉर्ट में अनैतिक काम होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चार व्यक्तियों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। आपत्तिजनक सामग्री मिली है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - कमलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी इगलास

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें