फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 15 अक्टूबर के बाद आ सकते हैं पीएम मोदी, राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी के लोकार्पण की तैयारी

Thu, 24 Sep 2026 10:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी है।  22 जून को सीएम योगी ने निरीक्षण किया था। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्तूबर के बाद आ सकते हैं। विश्वविद्यालय के अंदरखाने इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


आरएमपीयू की आधारशिला 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। अब करीब पांच वर्ष बाद इसके लोकार्पण की तैयारियां शुरू हुई हैं। बीते 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरएमपीयू पहुंचे थे और परिसर का निरीक्षण किया था। माना जा रहा है कि वह विद्यालय की प्रगति से संतुष्ट हैं। इसके बाद से ही लोकार्पण के लिए गतिविधियां बढ़ी हैं। अब प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए आरएमपीयू में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है।

आरएमपीयू का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुआ था। अब विश्वविद्यालय परिवार की इच्छा है कि लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों से हो। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। यदि प्रधानमंत्री समय देते हैं तो यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात होगी।-प्रबुद्ध सिंह, कुलसचिव


अलीगढ़ से जाएगा बड़ा संदेश
प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के हाथों आरएमपीयू का लोकार्पण प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक लोग मान रहे हैं कि अलीगढ़ में प्रधानमंत्री के संबोधन से आगामी चुनाव में भाजपा के अभियान के लिए बड़ा संदेश जाएगा। विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार, लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री 15 अक्तूबर के बाद आ सकते हैं। पीएमओ से अंतिम तिथि की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें