फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: छिपकली गिरी कढ़ी खाने पर तबीयत बिगड़ी, इलाज कराकर लौटते समय हादसे में घायल, फिर पहुंच गए अस्पताल

Fri, 23 Oct 2026 04:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद रात में ही सभी लोग घर लौट रहे थे। रात एक बजे जिस बाइक पर योगेश, पातीराम और कुंती थे, वह बाइक चूहरपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
Register For Event
विज्ञापन
कढ़ी खाने के बाद बीमार पड़ीं बबिता, चिराग और चेतन - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना के करनपुर गांव में बुधवार शाम पातीराम के घर बनी कढ़ी में छिपकली गिर गई। शाम 7.30 बजे परिजनों ने भोजन किया, उसी दौरान छिपकली निकल आई। उसे देखते ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल सभी को सीएचसी लाया गया जहां से पहले जिला अस्पताल फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद रात एक बजे बाइक से लौटते समय हाईवे पर चूहरपुर गांव के पास दूसरी बाइक से हुई टक्कर हो गई। इसमें इलाज कराकर लौट रहे तीन लोगों के साथ ही दूसरी बाइक पर मौजूद व्यक्ति घायल हो गया। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी पातीराम के अनुसार बुधवार शाम करीब 7.30 बजे उनके साथ ही बबिता पत्नी योगेश, बेटा सुनील, बहन कुंती देवी, नाती चेतन (12) व चिराग (7) ने एक साथ भोजन किया था। इसी दौरान सुनील की कटोरी में कढ़ी में छिपकली दिखाई पड़ी। परिजनों को आशंका हुई कि उन्होंने जहरीला भोजन खा लिया है।
विज्ञापन


कुछ ही देर में सभी को उल्टियां, घबराहट और बेचैनी के साथ पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिवार के अन्य लोग सभी को सीएचसी गभाना लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से उपचार के बाद रात में ही सभी लोग घर लौट रहे थे। रात एक बजे जिस बाइक पर योगेश, पातीराम और कुंती थे, वह बाइक चूहरपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों के अलावा दूसरी बाइक सवार सागर निवासी चूहरपुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें