फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीएसयू: विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, 11 अक्तूबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

Thu, 08 Oct 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के विषम सेमेस्ट के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि अब 11 अक्तूबर कर दी गई है। इस बारे में यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी। 
Register For Event
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से विषम सेमेस्टर सत्र 2026-27 के समस्त पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 11 अक्तूबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन करते हुए कुलपति के आदेशानुसार नई समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर, जनरेट किए गए एमआईएस का संपूर्ण परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर व परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें