फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा, मौत, चालक कार छोड़ भागा

Tue, 06 Oct 2026 06:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रेमपाल मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उनके टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक प्रेमपाल व हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : फाइल फोटो व संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गोरई थाना अंतर्गत मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेलदार (मजदूर) की मौत हो गई। हादसा सोमवार की शाम करीब सात बजे मोनिया बंबा के पास हुआ। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला।

विज्ञापन


गोरई थाना पुलिस के अनुसार साथनी गांव निवासी प्रेमपाल (50) पुत्र चूरा बेसवां में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। सोमवार शाम करीब सात बजे मोनिया बंबा के समीप पहुंचे तभी मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खबर पाकर रोते-बिलखते हुए परिजन पहुंच गए थे। वह अपने पीछे दो बेटे और पांच बेटियों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी परिजन से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें