फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धरणीधर पर देव दीपावली पर होंगे भव्य आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वामित्रपुरी बेसवां स्थित देवभूमि धरणीधर तीर्थधाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव (दीपदान) पांच नवंबर को होगा। कार्यक्रम में 11 हजार दीपों का एक साथ प्रज्ज्वलन किया जाएगा, जो आस्था और भक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

शाम छह बजे से दीप प्रज्ज्वलन व संकीर्तन का शुभारंभ होगा। शाम सात बजे धरणीधर महाआरती तथा रात्रि 07:30 बजे आतिशबाजी का आकर्षक प्रदर्शन होगा। यह कार्यक्रम सरकारी घाट पर होंगे। आयोजन देवभूमि धरणीधर तीर्थ न्यास द्वारा ब्रजभाषी समाज के सहयोग से किया जा रहा है। न्यास के हरीश कटारा व डॉ. रामकुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। वहीं, रुद्रेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा महादेव के ठा. बांकेबिहारी के रुप में अलौकिक दर्शन होंगे। शाम 06:30 बजे महाआरती होगी और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह जानकारी समिति के राहुल शर्मा, गोपाल राठी, नीतिश शर्मा, राजेश बंसल ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। आयोजन में समाज के गणमान्य लोग व संतजन उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें