फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.71 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 05:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शोएब और लाल मोहम्मद ने मोहसिन खान को ट्रांसपोर्ट के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर उन्होंने 6.71 लाख रुपये निवेश कर दिए। समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो मूल धन वापस किया और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया। अब दोनों टालमटोल कर रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट कारोबार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना सासनी गेट के मथुरा रोड स्थित आम गंगवा अर्जुन नगर निवासी मोहसिन खान ने रिपोर्ट में कहा है कि बन्नादेवी के सराय रहमान निवासी शोएब और लाल मोहम्मद ने उन्हें ट्रांसपोर्ट के कारोबार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर उन्होंने 6.71 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके अलावा करीब 90 हजार रुपये लाभ की राशि भी बकाया हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो मूल धन वापस किया और न ही किसी प्रकार का लाभ दिया। अब दोनों टालमटोल कर रहे हैं। मोहसिन खान ने पुलिस को बैंक लेन-देन के दस्तावेज और कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें