फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 500 डिलीवरी बॉय आज हड़ताल पर, नए साल पर ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचना होगा मुश्किल

Wed, 31 Dec 2025 02:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हड़ताल का असर अलीगढ़ के करीब 150 रेस्टोरेंट और होटलों के बिजनेस पर पड़ सकता है, क्योंकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन ऑर्डर में भारी उछाल रहता है।
Register For Event
विज्ञापन
डिलीवरी बॉय प्रतीकात्मक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहे अलीगढ़ शहरवासियों और फूड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लग सकता है। अपनी मांगों को लेकर शहर के करीब 500 ऑनलाइन फूड डिलीवरी बॉय ने 31 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन का सीधा असर अलीगढ़ के करीब 150 रेस्टोरेंट और होटलों के बिजनेस पर पड़ सकता है, क्योंकि नए साल की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन ऑर्डर में भारी उछाल रहता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं डिलीवरी बॉय 

हमें 11-11 घंटे काम करना पड़ रहा है, पैसा बहुत कम है। इसलिए 31 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे।- राजकुमार, धनीपुर मंडी

विज्ञापन

ऑर्डर रद्द होने पर हमें सिर्फ 10 रुपये मिलते हैं, जो मेहनत के मुकाबले कुछ भी नहीं है।- प्रमोद कुमार, गांव कोछोड़
करीब 500 डिलीवरी बॉय इस समस्या से जूझ रहे हैं। अब पैसा बढ़ाने और ठोस नियम बनाने का समय आ गया है।- पिंटो, नगला मौलवी
ट्रैफिक और अन्य दिक्कतों के बीच 10 मिनट की डेडलाइन बहुत कम है, इसे बढ़ाना चाहिए।- सोनू , नौरंगाबाद


कंपनी का पक्ष
डिलीवरी प्लेटफॉर्म के सप्लाई मैनेजर जियाउल इस्लाम ने बताया कि उनकी टीम 31 दिसंबर को मौके पर मौजूद रहेगी। कर्मचारियों से बातचीत जारी है और मामले का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें