खेरेश्वर व अचलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
जगह-जगह लगे शिविर
श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए। यहां कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। शिविरों में बज रहे भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
फलों की मांग बढ़ी
रविवार को फलों के दाम यथावत रहे। केला 50 से 70, आम 100 से 150, पपीता 80, सेब 120 से 200, अमरूद 90 से 100, माल्टा 160-180 और मौसमी 50 रुपये प्रति किलो के भाव में रही। हाथरस अड्डे के फल विक्रेता अजय कुमार ने बताया कि सेवा शिविरों और व्रत में फलाहार के कारण फलों की मांग बढ़ी है।
फूल-धतूरा हुआ महंगा
रविवार को गुलदाउदी का फूल 80 से 100, गुलाब का फूल 50 और गेंदे का फूल 10 रुपये किलो तक महंगा हो गया। पांच रुपये में मिलने वाला एक धतूरा दस का हो गया है। बेलपत्र भी महंगा हुआ है। मानिक चौक के फूल विक्रेता सागर सैनी ने बताया कि रविवार रात से गुलदाउदी 300, गुलाब 150, गेंदा 50, छोटी फूल माला 10 से 20 रुपये और बड़ी फूल माला 40 से 50 रुपये तक मिल रही है।
पिता की मन्नत पूरी करने को राजघाट से कांवड़ लेकर मुरसान जातीं सुरभि और कविता
- फोटो : संवाद
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, बाईपास से गुजरेंगी रोडवेज बसें
सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी और रक्षाबंधन पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें बाईपास से संचालित होंगी।
डायवर्जन-सुबह दो बजे से रात नौ बजे तक
-दिल्ली से खेरेश्वर चौराहे आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दौरऊ, सोमना मोड़, गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए जाएंगे।
-खैर से शहर आने वाले भारी वाहन खेरेश्वर चौराहे नहीं आएंगे। हल्के वाहनों को ग्राम हरिदासपुर तिराहे, लोधा से जीटी रोड बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-मथुरा से खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल आने वाले भारी पुराने मथुरा बाईपास से मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट किए जाएंगे। -जिन वाहनों को खुर्जा, बुलंदशहर, दिल्ली जाना है, वे इगलास से गोंडा, खैर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
- आगरा से सासनीगेट चौराहे आने वाले भारी वाहन वन चेतना केंद्र, दाउद खां, फाटक तिराहे से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-कानपुर, एटा से खेरेश्वर चौराहे आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ, गोपी, अकराबाद से सासनी, इगलास, गोंडा, खैर होते हुए गभाना डायवर्ट किए जाएंगे।
-अतरौली से रामघाट रोड आने वाले भारी वाहनों को अतरौली से कासगंज, गोधा, छतारी और डिबाई की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-बुलंदशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर, सारसौल चौराहा, क्वार्सी चौराहे आने वाले भारी वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।
-सारसौल चौराहे से नादा पुल, खेरेश्वर जाने वाले भारी वाहन भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।