फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ट्रॉली में खड़े किसान की बिजली गिरने से मौत, किशोरी झुलसी, इगलास के कौआखेड़ा में हादसा

Mon, 12 Oct 2026 01:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 ग्रामीण धान के गट्ठर (पूरे) को इकट्ठा कर ट्रॉली में फैंक रहे थे। ओमवीर सिंह ट्रॉली में उनको सही से लगा रहा था। तभी अचानक ट्रॉली में मौजूद ओमवरी पर बिजली गिरी और वह वहीं गिर गया। ट्रॉली से उसी समय वहां काम कर रही एक किशोरी का हाथ छू गया और वह भी चपेट में आ गई और थोड़ी सी झुलस गई। 
Register For Event
विज्ञापन
मृतक किसान ओमवीर सिंह उर्फ सरदार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास क्षेत्र में सोमवार को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तहसील क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा में बिजली गिरने से चपेट में आए 50 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव कौआखेड़ा निवासी 50 वर्षीय ओमवीर पुत्र राजेंद्र सिंह सोमवार सुबह खेत पर गए थे। बारिश के मौसम को देखते हुए खेत में कटे हुए धान की फसल को एकत्रित कराकर ट्रेक्टर की ट्राली में एकत्रित करा रहे थे, इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज कड़कड़ाहट के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। 

अचानक कड़कड़ाती हुई आकाशीय बिजली किसान ओमवीर पर आ गिरी। गाज गिरते ही किसान बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान काम कर रही एक किशोरी का हाथ ट्राली से स्पर्श हो गया तो वह भी आंशिक रुप से प्रभावित हुई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब इस हादसे को देखा, तो उन्होंने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर संताप व्यक्त किया और दैवीय आपदा के तहत दिए जाने वाले सरकारी मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें