फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिवार में छाया मातम, काम से लौट रहे बुजुर्ग हलवाई को जेसीबी ने रौंदा, मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बुजुर्ग हलवाई अपना काम खत्म कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आ गए। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई और स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
Register For Event
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना इलाके के जेल पुल के पास रक्षाबंधन से एक दिन पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे में काम से लौट रहे बुजुर्ग हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार जेसीबी ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उनका वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हलवाई अपना काम खत्म कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार जेसीबी की चपेट में आ गए। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई और स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे पर अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट करते हुए बताया कि हादसे की सूचना पर घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, दौराने उपचार मृत्यु होने पर शव का पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया, अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें