फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात अर्नब: अलीगढ़ में भी बदला मौसम, आसमान में छाए काले बादल, बारिश-आंधी की संभावना

Thu, 29 Oct 2026 07:59 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्तूबर को भारी वर्षा होगी। प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
Register For Event
विज्ञापन
अलीगढ़ में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात अर्नब का असर अलीगढ़ में भी दिखने लगा है। 29 सितंबर को तड़के से ही आसमान में काले बादल छा गए। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का प्रभाव दिखेगा। इसके चलते जिले में तेज हवाएं, मेघगर्जन और बेमौसम वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्तूबर को भारी वर्षा होगी। प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने खराब मौसम में खुले स्थानों पर न रहने को कहा। आकाशीय बिजली की आशंका पर पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के दौरान कमजोर भवनों, होर्डिंग और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

किसानों और आमजन के लिए निर्देश
प्रभारी अधिकारी आपदा एवं एडीएम वित्त प्रमोद कुमार ने किसानों से अपील की है। उन्हें मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कृषि संबंधी गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए। आमजन से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का भी पालन करें। इससे किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल

  • खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 
  • आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
  • यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें। 
  • टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं। 
  • धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। 
  • मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें। 
  • आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें