फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोदपुर में निर्माणाधीन सड़क में आईं दरारें

विज्ञापन
दोदपुर में फिर से बनाने के लिए तोड़ी गई सड़क। - फोटो : samvad
विज्ञापन
दोदपुर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के तहत बनाई जा रही सड़क में दरारें आ गईं। इससे सड़क के निर्माण व गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया। सड़क में दरारें आने की शिकायत पर नगर निगम ने तत्काल संज्ञान लिया है। अब सड़क को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन



नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि तकनीकी निरीक्षण के बाद टीम ने पाया कि पुरानी पुलिया की संरचनात्मक कमजोरी के चलते सड़क में दरारें आईं हैं। नगर निगम द्वारा मौके पर पुरानी पुलिया का पुनर्निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा दरार वाले सड़क के हिस्से को तोड़कर फिर से बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन कराते हुए जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें