फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: सर सैयद डे में पहुंचा था सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद, बोला- आज भी जिंदा हैं सर सैयद के विचार

Sun, 18 Oct 2026 02:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हुआ था। जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था करने वालों में मोहम्मद जुनैद सामने आए थे। 
Register For Event
विज्ञापन
एएमयू सर सैयद डे पर सीजेपी कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में शुक्रवार को सर सैयद दिवस समारोह में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता मोहम्मद जुनैद भी शामिल हुए। जुनैद ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में हजारों समर्थकों को जंतर-मंतर पर निशुल्क खाना खिला सुर्खियां बंटोरी थी। हालांकि, इसके बाद से वह आय से जुड़ी जांच भी फंसे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया तो कुछ लोगों ने उनके इस खर्च पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


जुनैद ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि सर सैयद दिवस पर एएमयू आकर बहुत अच्छा लगा। सर सैयद अहमद खान के विचार आज भी जिंदा हैं। जुनैद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर सैयद के योगदान को सिर्फ देश ही नहीं, पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से ऐसी शिक्षण संस्था की नींव रखी, जिसकी शैक्षिक विरासत आज भी आगे बढ़ रही है। सर सैयद का शिक्षा का संदेश आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें