फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: लोधा में मंदिरों पर आई लव मोहम्मद लिखने की घटना से लिया सबक, अब गांव-गांव धर्मस्थलों पर लगेंगे कैमरे

Sat, 01 Nov 2025 03:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थानावार पहले चरण मेंं मिश्रित आबादी वाले व विवाद वाले धर्मस्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां जनसहयोग से, पंचायतों के स्तर से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे।
Register For Event
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के लोधा में हुई मंदिरों पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे जाने की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र में धर्मस्थलों पर सीसीटीवी लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में तय किया गया है कि सबसे पहले उन सभी धर्मस्थलों को चिह्नित किया जाए, जिनसे जुड़े लोगों में कोई छोटा मोटा विवाद है या फिर वे मिश्रित आबादी क्षेत्र में हैं। ताकि उन धर्मस्थलों के इर्द-गिर्द होने वाली किसी भी हरकत पर खुराफाती चिह्नित हो सकें।

विज्ञापन


खुद पुलिस स्वीकारती है कि लोधा में हुई इस घटना के शुरुआती चरण में ही साजिश नजर आ रही थी। इसलिए अलीगढ़ सरीखे सांप्रदायिक जिले में लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। साथ में सही दिशा में काम करते हुए घटना का खुलासा किया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से लगातार भडक़ाऊ प्रक्रिया आ रही थी। किसी तरह बात संभाली थी। इसी को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि शहरी क्षेत्र में तो सभी जगह सीसीटीवी लगे हैं। 

देहात में भी बहुत जगहों पर धर्मस्थलों में अंदर भी सीसीटीवी लगे हैं। मगर अब इन सभी जगहों पर धर्मस्थलों के बाहर उनके आने जाने वाले मार्गों पर रोड साइड सीसीटीवी लगवाए जाएं। इसी क्रम में थानावार पहले चरण मेंं मिश्रित आबादी वाले व विवाद वाले धर्मस्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां जनसहयोग से, पंचायतों के स्तर से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे।

जिले में सुरक्षा विषय को ध्यान में रखते हुए व लोधा सरीखी घटनाओं पर विराम लगाने के इरादे से देहात के इलाकों में भी सीसीटीवी लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रयास होगा कि इन्हें आई ट्रिपल सी से भी जुड़वाया जाए।-नीरज जादौन,एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें