फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: ये कैसा मतदान, एक तरफ वोटिंग, दूसरी तरफ प्रचार

Fri, 23 Oct 2026 03:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने के लिए कॉल आईं। मोबाइल नंबर 7971972364 से मतदान समाप्ति से पूर्व यानी दोपहर 3.25 बजे मतदाताओं के नंबर पर कॉल आई। 
Register For Event
विज्ञापन
इस मोबाइल नंबर से वोट के लिए आई कॉल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मतदान केंद्रों पर वोट पड़ते रहे और मतदाताओं के मोबाइल फोन पर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील गूंजती रही। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को यह स्थिति देखने को मिली। मतदान के दिन प्रचार के लिए फोन आने से मतदाता हैरान रह गए। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया है। अधिकारियों ने प्रकरण को चुनाव आयोग तक पहुंचाने की बात कही है।

विज्ञापन


मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इसके बाद से ही मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने की अपील वाले फोन आने की बात सामने आई। दोपहर 3:25 बजे तक एक मोबाइल नंबर से मतदाताओं को कॉल की गई। कॉल में प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन

फोन पर रिकॉर्ड संदेश में कहा गया, सभी सम्मानित स्नातक मतदाताओं को प्रणाम। मैं डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह। चार बजे तक मतदान होगा। आप मतदान में हैं, मेरे मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के सामने एक लिखकर विजयी बनाएं। आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यह फोन कॉल सिर्फ एक बार नहीं बल्कि किसी के पास तीन बार तो किसी के पास आठ से नौ बार तक आईं। मतदान समाप्त होने से महज 35 मिनट पहले तक इस तरह की अपील किए जाने से चुनावी नियमों को लेकर सवाल खड़े हुए। मतदाताओं के मोबाइल तक पहुंची इन कॉल का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण को चुनाव आयोग के समक्ष रखा जाएगा।

अभी किसी पक्ष ने इसकी शिकायत नहीं की है। इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह कराई जाएगी। - सौरभ भट्ट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें