फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधिक वसूली के विरोध में ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
अतरौली नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन करते टेंपो चालक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली के विरोध में शनिवार को ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर प्रदर्शन किया। चालकों ने ईओ अमिता वरुण को ज्ञापन सौंपते हुए ठेका संचालकों पर मनमानी वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ऑटो संचालक राजेंद्र सिंह, इरफान, सुमित और अन्य चालकों ने बताया कि पालिका द्वारा प्रति वाहन प्रतिदिन 50 रुपये शुल्क निर्धारित है, लेकिन ठेका संचालक प्रति चक्कर 80 रुपये वसूल रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी दी जाती है। पालिका ने वाहनों के लिए कोई निर्धारित स्टैंड नहीं बनाया है, जिससे उन्हें सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं और यातायात प्रभावित होता है। मामले पर ईओ अमिता वरुण ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिक वसूली साबित होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें