एएमयू कोर्ट के चुनाव 11 छात्र प्रतिनिधि
- चिकित्सा संकाय से मोहम्मद कैफ (1,147 वोट)
- यूनानी चिकित्सा संकाय से अमीना फैजान (216)
- विज्ञान संकाय से शहंशाह खान (941)
- जीव विज्ञान संकाय से मोहम्मद राफे (383)
- इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय से मोहम्मद कुमैल अशरफ (1,384)
- विधि संकाय से मोहम्मद हमजा अंसारी (321)
- प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान तथा अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकायों से मोहम्मद अहसन उस्मानी (241)
- कृषि विज्ञान, धर्मशास्त्र और के.ए. निजामी कुरआन अध्ययन केंद्र से मोहतशिम एजाज सानी (294)
- सामाजिक विज्ञान संकाय से अब्दुल बासित सिद्दीकी (743)
- कला संकाय से कफील उल हक (495)
- वाणिज्य संकाय से इल्मा मशरूफ (336) वोट
छात्राओं की विशेष भागीदारी
- नशरा नईम ने उपाध्यक्ष
- एएमयूएसयू की दस सदस्यीय कैबिनेट में पांच छात्राएं
- एएमयू कोर्ट के छात्र प्रतिनिधियों के रूप में भी दो छात्राओं अमीना फैजान और इल्मा मशरूफ ने जीत दर्ज की
- वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ में नए पदाधिकारियों के साथ आठ कैबिनेट सदस्य
हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर दिखाया है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कितना महत्व देते हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि उन्होंने इसमें जिस तरह भाग लिया। निष्पक्षता और सावधानी के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए मैं मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, प्रॉक्टर, संकायों के डीन और पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना करती हूं। मैं अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों की भी आभारी हूं, जिनके सहयोग से यह वास्तव में एक सामूहिक प्रयास बन सका। मुझे उम्मीद है कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने साथी विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करेंगे।
-प्रो नईमा खातून, वीसी, एएमयू