फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू-वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आज मतदान, शाम को मतगणना, देर रात तक आएंगे नतीजे

Thu, 05 Nov 2026 02:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मतदान के लिए तीन दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब के अनुसार छात्र अपना वैध यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड, वर्तमान सत्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड या नए प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान सत्र का एडमिशन कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव को लेकर बैनर पोस्टर से सजा एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और वीमेंस कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान बृहस्पतिवार को होगा। देर रात तक नतीजे आएंगे। एएमयू में 20742 और वीमेंस कॉलेज में 4080 मतदाता अपना छात्रनेता चुनेंगे। बुधवार देर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतपेटिकाएं भेजी गईं।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम सात बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। हर मतदान केंद्र पर पांच-पांच मत पेटिकाएं होंगी, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट और एएमयू कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए मत पड़ेंगे। एक मतपेटिका में एक हजार तक वोट डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरी मतपेटिका रखी जाएगी। 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब ने बताया कि यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल से मतदान केंद्रों तक यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में मतपेटिकाएं वाहनों से भेजी गईं। वहीं, वीमेंस कॉलेज में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वोट डालने के लिए तीन पहचान पत्र होंगे मान्य
मतदान के लिए तीन दस्तावेजों को वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब के अनुसार छात्र अपना वैध यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड, वर्तमान सत्र का रजिस्ट्रेशन कार्ड या नए प्रवेश लेने वाले छात्र वर्तमान सत्र का एडमिशन कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। मतदान केंद्र की अंतिम मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और निर्धारित पहचान पत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें केवल अपना वोट डालने के समय ही प्रवेश मिल सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये होंगे मतदान केंद्र
  • फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी
  • फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
  • फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • यूनिवर्सिटी पालीटेक्निक
  • वीमेंस पालीटेक्निक
  • फैकल्टी ऑफ कॉमर्स
  • फैकल्टी ऑफ लॉ
  • फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस
  • -फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
  • फैकल्टी ऑफ मेडिसन
  • फैकल्टी ऑफ साइंस
  • फैकल्टी ऑफ यूनानी
  • फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस

एएमयू छात्रसंघ चुनाव
पद             प्रत्याशी

अध्यक्ष             9
उपाध्यक्ष             7
सचिव             3
कैबिनेट             19
एएमयू कोर्ट सदस्य 68
नोट : कैबिनेट के 10 पद और कोर्ट सदस्य 11 पद हैं।

वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
पद             प्रत्याशी

अध्यक्ष             6
उपाध्यक्ष             4
सचिव             5
कैबिनेट             18
नोट : कैबिनेट के 8 पद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें