फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेन-जी की जीत: एएमयू छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 5 नवंबर को मतदान और मतगणना

Fri, 09 Oct 2026 01:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित संकायों में मतदान होगा। दोपहर एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी।
Register For Event
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की घोषणा के बाद जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद 19वें दिन छात्र यासिर फहद की भूख हड़ताल खत्म हो गई। कुलपति ने धरनास्थल पहुंचकर यासिर फहद को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान को हटाने के साथ आठ साल बाद छात्रसंघ चुनाव करने की तारीख का ऐलान कर दिया। चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मतदान पांच नवंबर को होगा। कैंपस में खूब जश्न मनाया गया। पटाखे छोड़े गए। जेन-जी आंदोलन के दबाव में यूनिवर्सिटी प्रशासन झुक गया। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला, लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


रात एक बजे फिर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की वीसी लॉज पर कुलपति से मुलाकात हुई। इस बार भी लिखित आश्वासन नहीं मिला। लिहाजा, यासिर फहद ने अपनी भूख हड़ताल जारी रखी। शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे डक पॉन्ड पर कुलपति प्रो. नईमा खातून पहुंचीं और यासिर को जूस पिलाया। इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। यूनियन हॉल पर यूनिवर्सिटी का झंडा फहराया गया। जगह-जगह से जुलूस निकला। जेन-जी के दबाव में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान को हटाकर राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी को प्रॉक्टर बना दिया।
कुलपति प्रो. नईमा खातून ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव सहित सभी मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू छात्रसंघ के लिए विधि विभाग के प्रो. जावेद तालिब और वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रो. नाजिया हसन को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव की प्रक्रिया 26 अक्तूबर से शुरू होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

छात्रों ने मनाया मुक्ति दिवस, मनाई खुशी
प्रॉक्टर को हटाए जाने की खबर धरना स्थल पर पहुंची तो छात्रों ने इस फैसले को यौमे निजात (मुक्ति दिवस) के रूप में मनाया। खुशी में विजय जुलूस निकला। वीमेंस कॉलेज सहित अन्य हॉलों से निकला जुलूस डक पॉन्ड तक पहुंचा, जहां एएमयू तराना गूंजा। यूनिवर्सिटी के गेट खुल गए। छात्रों ने नारेबाजी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। यूनियन हॉल पर विश्वविद्यालय का झंडा लहराया।

छात्रों के दो गुटों में मारपीट
डक पॉन्ड पर आतिशबाजी के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक छात्र ने आतिशबाजी का एक गोला भीड़ की ओर फेंक दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोले फेंके जाने से नाराज छात्रों के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों गुटों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ खूब लात-घूंसे चले। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने मारपीट करने वालों को किसी तरह अलग किया।

एएमयू एवं वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना
चुनाव कार्यक्रम तिथि समय
मतदाता सूची प्रकाशन 26 अक्तूबर सुबह 10 बजे
मतदाता सूची में संशोधन 27 अक्तूबर  दोपहर 2 बजे तक
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन 27 अक्तूबर शाम 4 बजे
नामांकन दाखिला 29 अक्तूबर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे
नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्तूबर  शाम 4 से 6 बजे तक
नामांकन वापसी 30 अक्तूबर  सुबह 10 से दोपहर 1 बजे
वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन 30 अक्तूबर शाम 4 बजे
वैध प्रत्याशियों को क्रमांक आवंटन 31 अक्तूबर सुबह 10 बजे
क्रमांक सहित प्रत्याशियों की अंतिम सूची 31 अक्तूबर  शाम 4 बजे
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का भाषण 3 नवंबर  दोपहर 2 बजे से
मतदान 5 नवबंर सुबह 9 से शाम 5 बजे
मतगणना 5 नवबंर शाम 7 बजे से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें