फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन हड़पने का आरोप, 10 साल पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 03 Sep 2026 12:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि मृतक घूरेलाल के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके बेटे के रूप में उज्जैन के रहने वाले मुन्नालाल ने फर्जी पहचान दर्शाई और जमीन का बैनामा करा लिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी वोटर कार्ड, स्थानांतरण प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप का मामला सामने आया है। गांव सोखना की महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव सोखना की मिथलेश शर्मा का आरोप है कि मृतक घूरेलाल के नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके बेटे के रूप में उज्जैन के रहने वाले मुन्नालाल ने फर्जी पहचान दर्शाई और जमीन का बैनामा करा लिया गया। मुन्नालाल के अलावा गांव सोखना के ही हीरा सिंह, मुकेश कुमार व नेहरू कॉलोनी के चंद्रप्रकाश छावड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

आरोप है कि मुन्नालाल के नाम से सीर सोखना के पते पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र और टीसी भी बनवाई गई। शिकायत में कहा गया है कि इन दस्तावेजों के आधार पर 2 मई 2014 को मुन्नालाल का नाम भू-अभिलेखों में दर्ज करा दिया गया और अगले ही दिन जमीन का बैनामा उसकी पत्नी भगवान देवी के नाम कर दिया गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें