पत्रकार वार्ता करते राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष शहजाद हुसैन व अन्य पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। राहुल प्रियंका सेना के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शहजाद हुसैन ने कहा है कि वह शहर में बदहाल जन सुविधाओं की बहाली के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेंगे।
बुधवार को मैरिस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता में शहजाद हुसैन ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र के कुछ इलाकों में बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव है। इसमें मौलाना आजाद नगर, शहंशाहबाद, नगला मल्लाह, भमोला आदि इलाके शामिल हैं। जब कि शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर विकास करने का शोर मचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे। इस अवसर पर इरशाद सलीम, मोहम्मद आसिफ, शारिक अली, अरविंद कश्यप, विक्की चौहान, शमशेर खान, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद थे।