लक्ष्मी पूजन पर स्वामी प्रसाद मौर्या और स्वामी प्रसाद मौर्या पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम का बयान चर्चा में है। सांसद सतीश गौतम ने स्वामी प्रसाद मौर्या को मानसिक रूप से बीमार तक कह दिया।
लक्ष्मी पूजन पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर सांसद सतीश गौतम ने टिप्पणी की है। सांसद सतीश गौतम ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताया है।
22 अक्तूबर को रामघाट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद सतीश गौतम ने कहा कि वे नास्तिक लोग हैं। वे दूसरी सोच के लोग हैं। मानसिक रूप से बीमार हैं। इसलिए उनके विषय में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। वे जिस सोच के हैं, उनकी उसी सोच की वजह से उनकी बेटी उनसे अलग होकर भाजपा में काम कर रही हैं। इससे ज्यादा बुरा उनके साथ कुछ नहीं हो सकता। बता दें कि स्वामी प्रसाद का लक्ष्मी पूजन को लेकर दिया गया बयान इन दिनों सुर्खियों में है।