फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी सिक्योरिटी: अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा में संध का खतरा, कहीं जवान नदारत तो कहीं अधूरी चेकिंग

Thu, 19 Nov 2026 04:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्टेशन के प्लेटफॉर्म 7 पर सिर्फ एक आरपीएफ जवान मिला, जबकि 5 और 6 पर कोई जवान नजर नहीं आया। प्लेटफॉर्म 3 पर दो आरपीएफ और एक जीआरपी जवान थे, पैदल पुल पर भी कोई निगरानी नहीं मिली।
Register For Event
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था के दावे बुधवार को हकीकत की कसौटी पर कमजोर नजर आए। प्लेटफाॅर्म संख्या दो से सात तक कहीं पुलिसकर्मी नदारद मिले तो कहीं इक्का-दुक्का जवान ही ड्यूटी संभालते दिखाई दिए। चेकिंग पॉइंट भी आधे-अधूरे नजर आए।

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने दोपहर 12:10 से 2:45 बजे तक स्टेशन का जायजा लिया। प्लेटफाॅर्म सात पर एक आरपीएफ जवान तैनात मिला, जबकि पांच और छह पर कोई जवान नजर नहीं आया। प्लेटफाॅर्म तीन पर दो आरपीएफ और एक जीआरपी जवान दिखाई दिए। पैदल पुल पर भी सुरक्षा निगरानी नहीं मिली।

प्लेटफाॅर्म दो पर जीआरपी थाने और आरपीएफ पोस्ट के बाहर पुलिसकर्मी मौजूद थे। मुख्य प्रवेश द्वार पर स्कैनर और मेटल डिटेक्टर के पास एक जवान तैनात मिला। हालांकि, अन्य स्थानों पर निगरानी का अभाव यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता रहा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
प्लेटफाॅर्म पर यात्री, लेकिन सुरक्षा का पहरा नदारद
सेंटर प्वाइंट तिराहा साइड पर बनी एस्केलेटर व सीढि़यों के रास्ते प्लेटफाॅर्म संख्या दो से लेकर सात तक नजर दौड़ाई गई। यात्री अपने सामान के साथ ट्रेनों का इंतजार करते और इधर-उधर आते-जाते दिखाई दिए, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मियों की मौजूदगी नजर नहीं आई। प्लेटफाॅर्म पर नियमित निगरानी का भी कोई प्रभावी इंतजाम दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कोई संदिग्ध व्यक्ति यात्रियों के बीच आसानी से घूम सकता है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने वाला कोई दिखाई नहीं दिया।

चेकिंग पॉइंट अधूरे, जांच व्यवस्था पर सवाल
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच के लिए चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, लेकिन उनकी व्यवस्था भी अधूरी नजर आई। यात्रियों और उनके सामान की जांच के लिए प्रभावी निगरानी दिखाई नहीं दी। स्टेशन के प्रवेश और निकास मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों से लेकर पैसेंजर ट्रेनों तक प्रतिदिन 25 से 30 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा में इस तरह की लापरवाही किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकती है।

जीआरपी-आरपीएफ की निगरानी पर उठे सवाल
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी जीआरपी और आरपीएफ की है। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म दो से सात तक पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी और चेकिंग व्यवस्था की खामियां सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें