फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: परीक्षा खत्म होते ही स्टेशन पर उमड़ा सैलाब, ट्रेनें पड़ीं छोटी, धक्का-मुक्की में फंसे परीक्षार्थी

Fri, 30 Oct 2026 01:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ के चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आवाजाही में भी दिक्कत हुई। अलीगढ़ से गोविंदपुरी कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिली।
Register For Event
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीईटी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। परीक्षा केंद्रों से निकलकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच गए। देखते ही देखते प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई। हालात ऐसे हो गए कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या के आगे कोच भी छोटे पड़ गए। 

विज्ञापन


कोच में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रेन आते ही उसमें सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मच गई। कई परीक्षार्थियों को सीट नहीं मिली तो वे खड़े होकर और दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हुए। भीड़ के चलते नियमित यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर अचानक बढ़ी भीड़ के चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आवाजाही में भी दिक्कत हुई। अलीगढ़ से गोविंदपुरी कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिली। हालांकि परीक्षार्थियों को नियंत्रित करने और उन्हें ट्रेन में सवार कराने के लिए रेलवे स्टाफ, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मुस्तैद नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें