राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल कुंभ में योग करते विद्यार्थी। स्रोत: स्वयं
- फोटो : samvad
सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहत बाल कुंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा को निखारना है।
विभाग प्रचारक गोविंद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक डॉ.केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने अनुशासन, राष्ट्र भक्ति और सेवा भाव को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मेंढ़क दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकसी, जलेबी खाओ, केला खाओ, मटकी फोड़ और बोरा दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में कक्षा चार से आठ तक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक अनमोल कुमार, जिला कार्यवाह शिवकांत रावत, खंड संघ चालक राकेश कुमार सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख शिवम तिवारी, भुवनेश कुमार, कन्हैया, दुष्यंत प्रताप आदि ने विचार व्यक्त किए।