परिवहन विभाग ने मंगलवार को खैर, टप्पल और यमुना एक्सप्रेसवे पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान 102 वाहनों के चालान कर लगभग 6.4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। तीन वाहनों को सीज किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। अभियान में 12 टन तक के ओवरलोड वाहनों पर मुख्य ध्यान रहा। फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना चल रहे वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। कर का भुगतान न करने वाले वाहनों के खिलाफ भी चालान किए गए। हेलमेट न पहनने और सीट बेल्ट का उपयोग न करने जैसे उल्लंघनों पर विशेष ध्यान दिया गया। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।