सीओ के अनुसार जब चोरी करने वालों का पीछा किया गया तो यह गिरोह बुधवार की रात में आगरा से भैंस चोरी कर लाया था। इसे बृहस्पतिवार को फैक्टरी में ले जाते समय दबोच लिया गया। इनसे आगरा से चोरी की गई भैंस और नवीन द गड्डी लिखा मैक्स लोडर वाहन भी पकड़ा गया है। इसके अलावा करीब 35,000 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
खैर पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं में जो खुलासा किया है, उसमें फेयर मीट इंडस्ट्रीज के प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। इस मामले में आगे फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।- नीरज कुमार जादौन, एसएसपी अलीगढ़
फैक्टरी में आवाजाही बंद
बड़े पैमाने पर पशु चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद पुलिस ने फैक्टरी में किसी भी बाहरी तत्व के आने-जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा पुलिस पिछले रिकॉर्ड तैयार करने में जुटी हुई है। अधिकारियों के संकेत हैं कि सभी विभागों को मिलाकर एक-दो दिन में फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपियों में ये हैं शामिल
- आदिल निवासी फिरोजपुर सलोनी, मारहरा एटा, हाल निवासी कासगंज
- बबलू निवासी इसरौली, कासगंज
- रवि कुमार फैक्टरी प्रबंधक मूल निवासी तमिलनाडु
- शारिक, परचेज अकाउंट प्रभारी निवासी खुल्दाबाद, प्रयागराज
- तबरेज निवासी मैरिस रोड थाना सिविल लाइन
- यासीन, सुरक्षा कर्मी निवासी हरनी पुंछ जम्मू-कश्मीर
- मोहम्मद अलीम, सुरक्षा कर्मी नगला पटवारी थाना क्वार्सी
- बिसरत हुसैन, सुरक्षा कर्मी निवासी न्याली मंडी राजौरी जम्मू-कश्मीर
- चितरंजन शर्मा, सुरक्षाकर्मी निवासी गोविंदपुर फगोई थाना लोधा
- गौरव, सुरक्षाकर्मी निवासी गोविंदपुर फगोई, थाना लोधा