थाना रकाबगंज क्षेत्र में माल रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान बृहस्पतिवार को अस्पताल में माैत हो गई। इस पर परिजन की अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी शोएब (24) जूता कारीगर था। एक साल पहले शादी हुई थी। ससुर मोहम्मद रफीक ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे अपने साथी को कैंट स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में माल रोड पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी।