108, हेल्प आगरा में एक-रे मशीन का लॉकर पड़ा
आगरा। हेल्प आगरा संस्था के मोती कटरा स्थित हॉस्पिटल में एडवांस डिजिटल एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया गया है। यहां 125 रुपये में एक्सरे की सुविधा मिलेगी। निजी अस्पतालों में 400-500 रुपये का खर्च होते हैं। संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष रामशरण मित्तल ने बताया कि रोटरी क्लब के सहयोग से मुकेश मित्तल फाउंडेशन की ओर से एक्सरे मशीन दान में मिली है। संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने क्लब अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल और महासचिव जितेंद्र जैन का आभार जताया। कार्यक्रम में किशन अग्रवाल, गौतम सेठ, नंदकिशोर गोयल, राजीव गुप्ता, अजय मित्तल, अशोक बंसल आदि मौजूद रहे।