फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शिव मंदिर अतिक्रमण के विरोध में महिलाएं भी उतरीं, 10वें दिन काली पट्टी-काले झंडे; ये दी गई चेतावनी

Thu, 20 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन के प्राचीन शिव मंदिर में कथित अतिक्रमण के विरोध में मेन चौराहे पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और शिव भक्तों ने काली पट्टी बांधकर काले झंडे लगाए। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने और कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
 
Register For Event
विज्ञापन
शिव मंदिर प्रांगण में धरना देते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा नेता द्वारा किए गए अतिक्रमण के विरोध में श्री सिध्देष्वराय सिद्ध गुफा महादेव सेवा ट्रस्ट के तहत शिव भक्तों द्वारा कस्बे के मेन चौराहे पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरने में बुधवार को शिव भक्तों ने काली पट्टी बांधी और धरना स्थल पर काले झंडे लगाए।
विज्ञापन


वहीं, महिलाओं ने भी धरने में शामिल होकर अतिक्रमण का विरोध किया। महिलाओं का कहना था शिव मंदिर पर अतिक्रमण कर उनकी धार्मिक भावनाओं को जो ठेस पहुंचाई जा रही है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा का कहना है कि योगी सरकार कर तहसील प्रशासन भाजपाई अतिक्रमणकारियों को संरक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि शिव मंदिर से अतिक्रमण हटाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा तथा धरने को आंदोलन का रूप देकर प्रशासन के खिलाफ सामूहिक मुंडन और मुख्यमंत्री योगी जी को खून से लिखे पत्र भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें