फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बदला माैसम: आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का एहसास

Fri, 30 Oct 2026 09:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया।
Register For Event
विज्ञापन
आगरा में बदला माैसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माैसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम फुहारें आती रहीं। ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को बदलते मौसम के चलते पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगह मामूली बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है।
विज्ञापन


सुबह और देर शाम लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसमें पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 30 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें