फतेहाबाद। तहसील के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। प्राचार्य प्रो. अरुणा त्रिपाटी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजधारी यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सफाई अभियान चलाया। मार्ग के गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें समतल किया गया। इस दौरान तेजेंद्र सिंह यादव ,डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. धनवंती चंचल, डॉ. वेद प्रकाश सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ वंदना शर्मा, डॉ. नवीन कुमार और महाविद्यालय के सभी शिक्षक और स्वयंसेवक माैजूद रहे।