फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धर्म केवल पूजा नहीं, जनकल्याण की जीवनशैली; विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रचेतना और एकजुटता का संदेश

Mon, 09 Feb 2026 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गांधी नगर पार्क में विवेकानंद हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से हुए विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए युवाओं से आत्मगौरव और राष्ट्रचेतना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Register For Event
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गांधी नगर पार्क में विवेकानंद हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से हुए विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता पर बल देते हुए युवाओं से आत्मगौरव और राष्ट्रचेतना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि वृंदावन से आए महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक पूजा पद्धति मात्र नहीं है, बल्कि यह जीवन को कल्याणकारी दिशा देने वाली एक जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी ने जब अपनी ओजस्वी वाणी में सनातन की महिमा का बखान किया तो पूरा पांडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। उन्होंने सुनाया सदा कल्याण की जो कामना करता है जग भर की, कहे अंबर भी मुक्त-कंठ कर सनातन धर्म की जय से पंडाल गूंज उठा। विशिष्ट वक्ता मोहिनी बिहारी महाराज ने आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, लटूरी लट्ठ, और अपूर्वा सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवल किशोर ने कहा कि यह सम्मेलन समाज में वैचारिक जागरण और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम बना है। इस दौरान महानगर कार्यवाह यादराम, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, महंत अनंत उपाध्याय, डॉ. इंद्रप्रकाश सोलंकी, सतीश गुप्ता, गोपाल दास, राकेश कमल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें