फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर शव को वाहनों ने घंटों रौंदा: चेहरा क्षत-विक्षत, पैरों में नहीं था जूता-चप्पल; नहीं हो सकी पहचान

Tue, 15 Sep 2026 11:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, फतेहाबाद (आगरा)

सार

एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। कई वाहनों ने शव को रौंदा, जिससे पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कई वाहन शव को रौंदते हुए निकलते रहे। इससे युवक का सिर और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos

घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 9.200 पर आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में हुई। सोमवार रात किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद पीछे से गुजरते रहे वाहन शव को रौंदते रहे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे डौकी पुलिस और यूपीडा की टीम को घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची टीम ने सड़क पर क्षत-विक्षत पड़े शव को हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस के अनुसार मृतक के पैर में कोई जूता या चप्पल नहीं था। चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि एक्सप्रेसवे की आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में नंगे पैर अज्ञात युवक का शव मिला है। वाहन की टक्कर से उसका चेहरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य माध्यमों से युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें