फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़: विरोध करने पर युवतियों से अभद्रता, थाने में एक घंटे तक हंगामा

Sun, 06 Sep 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मंदिर में मूर्तियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
लोगों ने थाने में किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कछपुरा में रविवार को करीब 40 साल पुराने मंदिर में दो युवकों पर देव मूर्तियों के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने और उन्हें क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि युवकों ने हनुमान मूर्ति को अपवित्र किया और शिव परिवार की मूर्तियों को खिसकाकर क्षतिग्रस्त किया। विरोध करने पर महंत की बेटियों से अभद्रता की गई।
विज्ञापन


http://

वहीं शोर सुनकर जुटे लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, किसी भी मूर्ति के खंडित या क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। मंदिर में कुछ मूर्तियां अपने निर्धारित स्थान से हटी पाई गईं लेकिन सभी सुरक्षित और अखंड थीं। महंत हकीम सिंह ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने करीब एक घंटे तक हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केशव कुशवाहा, दीपक परमार, हर्ष चौहान, हिमांशु शर्मा, आदित्य शर्मा, दीपक वर्मा, अंकित, सोनू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


महादेव मंदिर में हड्डी मिलने से नाराजगी
फतेहाबाद रोड तोरा स्थित महादेव मंदिर में पशुओं की हड्डियां मिलने से लोगों में नाराजगी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस हड्डियों को एकत्र कर अपने साथ ले गई। फतेहाबाद रोड स्थित तोरा के पहलवान मोटर्स के सामने पूर्णेश्वर महादेव और शनिदेव का मंदिर है। मंदिर परिसर में हड्डियां मिलने से आसपास के लोग एकत्र हो गए। समाजसेवी युवराज सिंह राजपूत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। मौजूद लोगों का कहना है कि मंदिर के पास ही एक मैरिज होम है, जहां कार्यक्रम आयोजित हुआ था। एकता पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें