फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समयोजन सूची का शिक्षक संगठनों ने किया विरोध, बीएसए को दिया ज्ञापन

Sat, 03 Jan 2026 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के परिषदीय विद्यालयों में तैनात सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी कर दी गई। इस सूची के आने के बाद विरोध शुरू हो गया है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का किया घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में तैनात सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की सूची जारी होते विरोध शुरू हो गया है। शिक्षक संगठनों की तरफ से बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर सुधार की मांग की गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक चौधरी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड को ज्ञापन दिया गया। सुरजीत सिंह का कहना है कि कई सरप्लस शिक्षकों को उसी न्याय पंचायत के एकल विद्यालयों में भेजने के बजाय दूरस्थ न्याय पंचायतों में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने चेतावदी है कि समायोजन की त्रुटियों को नहीं सुधारा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित का कहना है कि पात्र शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया गया, जबकि अपात्र शिक्षकों को समायोजन मिल गया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा के जिलाध्यक्ष केके शर्मा व महामंत्री राजीव वर्मा ने समायोजन की प्रक्रिया को अनुचित बताते हुए विरोध किया है। राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष कीर्तिपाल सिंह टाइगर ने कहा कि समायोजन के नाम पर स्कूलों को एकल कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आगरा जितेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि समायोजन मानक के अनुसार किया गया है। नगर क्षेत्र में 26 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं था। वे अनुदेशक और शिक्षामित्र के सहारे संचालित हो रहे थे। उनमें एक-एक शिक्षक को तैनात किया गया है। एकल स्कूलों में दो शिक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें