फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा

Wed, 02 Sep 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में अग्रवाल समाज की बैठक के दाैरान दरोगा ने ऐसे शब्द कह दिए कि लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। वह थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में जय श्रीराम मंदिर पर बुधवार रात अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक के दौरान पुलिस के कस्बा इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर समाज के लोगों को अपशब्द कहने पर हंगामा हो गया। इससे आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




बताया गया है कि जय श्रीराम मंदिर पर अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक चल रही थी। बैठक में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर बैठक में मौजूद लोगों को डांटने के दौरान अपशब्द कह दिए गए। इससे वहां मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस की हूटिंग करते हुए विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से मामले की शिकायत करते हुए कथित रूप से अपशब्द कहने वाले कस्बा इंचार्ज और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने समाज के लोगों से संयम बरतने की अपील की। मामले को लेकर समाज के लोगों ने सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी घटना से अवगत कराया है। देर रात तक समाज के लोग थाने पर एकत्र रहे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। घटना को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर जारी रहा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें