फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद नवजात की मौत: परिजन का सीएचसी पर हंगामा, स्टाफ नर्स पर लापरवाही और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Wed, 21 Oct 2026 09:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

परिजन नवजात का शव लेकर सीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही व सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
Register For Event
विज्ञापन
सीएचसी फतेहाबाद पर परिजन को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत होने पर बुधवार को परिजन ने जमकर हंगामा किया। घरवालों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। पीड़ित ने सीएचसी अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी सीनू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां सुबह 8:53 बजे पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। अरुण का आरोप है कि प्रसव से पहले स्टाफ नर्स ने दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लिए। इसके बाद परिजन ने बच्ची को देखने के लिए कहा तो उन्हें देखने नहीं दिया गया। स्टाफ नर्स ने पांच हजार रुपये और मांगे। करीब दो घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में मिली।

परिजन बच्ची को लेकर फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन नवजात का शव लेकर सीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही व सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित अरुण ने सीएचसी अधीक्षक को एसीएमओ आगरा के नाम प्रार्थनापत्र देकर जांच और स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।इसके बाद परिजन नवजात बच्ची के शव को लेकर घर चले गए। वहीं स्टाफ नर्स मधु ने परिजन पर कमरे में घुसकर गाली-गलौज करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह 8:53 बजे बच्ची का जन्म हुआ था। इसके बाद बच्ची को आगरा रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे अपनी मर्जी से निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। रुपये लेने की शिकायत परिजन ने की है। मामले की जांच कराएंगे। दोषी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें