फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: 'उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव'...डीजीपी ने विश्व विजेता डीएसपी दीप्ति शर्मा को दी ऐसे बधाई

Mon, 03 Nov 2025 10:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद बधाइयों का दाैर जारी है। अब यूपी पुलिस ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली अपनी खिलाड़ी डीएसपी दीप्ति शर्मा को बधाई दी है।
Register For Event
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम की जीत के बाद देश में हर ओर जश्न का माहाैल है। इस ऐतिहासिक जीत की मुख्य नायिका बनकर उभरीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जो आगरा की रहने वाली हैं। वर्ल्ड कप में  दीप्ति  के शानदार प्रदर्शन के बाद बधाइयों का सिलसिला जारी है। अब यूपी पुलिस के डीजीपी के सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी गईं हैं।
विज्ञापन


पोस्ट में लिखा गया है कि विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा ने 215 रन और 22 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। पूरे देश, प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश पुलिस को अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल खिलाड़ी योजना के अंतर्गत स्पोर्ट्स कोटा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त दीप्ति शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पहले वसूले चार लाख, फिर की ऐसी मांग...युवती की ब्लैकमेलिंग सह न सका PCS परीक्षार्थी; इस हाल में मिली लाश
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें