फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काम पर लौटे विश्वविद्यालय के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में धरनारत कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। कुलपति प्रो. आशुरानी के आश्वासन और मांगों को माने जाने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। अपनी मांगों के लिए कर्मचारी कई दिनों से विवि के पालीवाल परिसर में धरना दे रहे थे। विरोध में यज्ञ और सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। कर्मचारी नेता अखिलेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को कुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक धरना स्थल पर आए और मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवगोविंद भदौरिया, निखिल शर्मा, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, संजय चौहान, डॉ. संतोष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें