फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गुजरात में लूट के दो आरोपी आगरा से दबोचे, एसटीएफ ने एक्सप्रेसवे से किया गिरफ्तार; दर्ज हैं कई मुकदमे

Mon, 23 Nov 2026 06:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गुजरात में लूट के मामले में वांछित दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी थीं। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को आगरा से दबोचा है।
Register For Event
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट में लूट और डकैती की वारदातों में वांछित दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट ने गिरफ्तार किया है। दोनों नोएडा की ओर जा रहे थे। एसटीएफ ने रविवार रात को खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु और विजय के रूप में हुई है। दोनों राजकोट के बी डिवीजन थाने में दर्ज लूट-डकैती के मुकदमे में वांछित थे। आरोपियों ने बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति को लूट का निशाना बनाया था। आस मोहम्मद उर्फ आशु पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी लूट और डकैती के मामले दर्ज हैं। एसटीएफ आगरा यूनिट ने एएसपी राकेश की निगरानी में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को खंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें