फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कूड़े के ढेर में मिले पाॅलिथिन में बंद दो भ्रूण, नोंच रहे थे कुत्ते; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 12:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के अछनेरा में दो भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पाॅलिथिन में बंद भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने भ्रूणों को दफना दिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Register For Event
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में फेंक गए भ्रूण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा कस्बा स्थित चूड़ी वाली गली में इंसानियत और ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया। आबादी वाले क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो भ्रूणों को पॉलीथिन मे बंद कर कूड़ा स्थल पर फेंक दिया गया। पॉलीथिन मे बंद लावारिस पड़े भ्रूणों को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। क्षेत्रीय निवासी आशुतोष बंसल ने जब कुत्तों को भ्रूण नोंचते देखा तो इसकी सूचना अछनेरा नगर पालिका के चेयरमेन को दी। 
विज्ञापन


माैके पर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने पॉलीथिन मे बंद दो भ्रूणों को ले जाकर जमीन में दफना दिया। इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुत्ते भ्रूण को नोचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद थाना अछनेरा पुलिस जांच में लगी है। 

चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भगत का कहना है कि मेरे पास कस्बावासियों के सफाई को लेकर फोन आते हैं। फोन आने पर मैंने नगर पालिका बाबू को फोन किया था। भ्रूण के मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है और न मैंने देखा है। अगर ऐसा था तो कर्मचारी को पुलिस को सूचना देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें