फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा: मैक्स ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 09 Oct 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में अगरपुर तिराहे के पास अज्ञात मैक्स की टक्कर से बाइक सवार राहुल राजपूत और अतिन्द्र राजपूत की मौके पर मौत हो गई। दोनों आवल खेड़ा से अपने गांव पुरा गोवर्धन लौट रहे थे।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के जलेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अगरपुर तिराहे के पास अज्ञात मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 हादसे में राहुल राजपूत और अतिन्द्र राजपूत, निवासी पुरा गोवर्धन की मौत हो गई। दोनों आवल खेड़ा की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में  तेज रफ्तार अज्ञात मैक्स  ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात मैक्स की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें