फोटो। शहीद संविदाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि देते कर्मचारी
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर सोमवार अधीक्षण अभियंता कार्यालय फतेहाबाद पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभागीय कार्यों के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए संविदा कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कर्मचारियों ने विभागीय स्तर पर हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री मोती सिंह ने कहा कि संगठन और संविदाकर्मियों के हित में आगे जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उसमें आगरा जिले के सभी संविदा कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जान जोखिम में डालकर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने व हक की लड़ाई के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।