फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर में घुसा चोर, छतों पर भागते हुए बस्ती वालों के हत्थे चढ़ा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के  नगला देवजीत के एक घर में चोर घुस गया, लेकिन जब वो छत से भाग रहा था, तो बस्ती वालों ने उसे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले  कर दिया गया। 
 
Register For Event
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला देवजीत, मेहताब बाग में शुक्रवार तड़के एक चोर ताला तोड़कर घर में घुस गया। लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे नगला देवजीत निवासी राकेश कुशवाहा ने छोटे भाई जितेंद्र के घर में एक युवक को चोरी करते देख लिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी जाग गए। चोर छत पर चढ़ गया और भागने की कोशिश की, लेकिन बस्ती के लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पेचकस, एक पाइप रिंच और आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी को थाना एत्माद्दौला पहुंचाया। जांच अधिकारी अरूण विलगैया ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटू पुत्र याकूब निवासी नगला देवजीत बताया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें