फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सभी बूथों पर कल पढ़कर सुनाया जाएगा ड्राफ्ट रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में 18 जनवरी को सभी बूथों पर ड्राफ्ट रोल को पढ़कर सुनाया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने बताया कि 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। उन्हें रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का प्रमाण और परिवार के किसी सदस्य के मतदाता फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। विशेष गहन पुनरीक्षण में 17 जनवरी शनिवार, 18 जनवरी रविवार, 31 जनवरी शनिवार, 1 फरवरी रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची से हटा हुआ है या जो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, वे फार्म-7 भर सकते हैं। संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें