फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम बेटे के साथ रात 10 बजे तक बैठी रही शिक्षिका, बीएसए ने तब जारी किया वेतन...दूसरी का अभी बाकी

Wed, 29 Oct 2025 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दो शिक्षिकाओं ने वेतन के लिए  बीएसए कार्यालय के बाहर धरना दिया। एक शिक्षिका तो आठ महीने के मासूम के साथ बैठी हुई थी। तब जाकर रात 10 बजे बीएसए ने उसका वेतन जारी किया। 
Register For Event
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के प्राथमिक विद्यालय बढ़ापुरा की सहायक अध्यापक सुधा उपाध्याय और उच्च प्राथमिक विद्यालय पडुआपुरा की सहायक अध्यापिका रामधारा सिंह ने सोमवार को वेतन रोकने के विरोध में बीएसए कार्यालय के बाहर देर रात 10 बजे तक धरना दिया। मंगलवार को शिक्षकों के पक्ष में राष्ट्रवादी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने पीड़ित शिक्षिकों से मुलाकात की।
विज्ञापन


गत सोमवार को सहायक अध्यापिका सुधा उपाध्याय और रामधारा सिंह डायट परिसर के पास स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देने के लिए पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान की शिकायत पर उनका वेतन रोक दिया है। सुधा उपाध्याय ने बताया कि वह अपने 8 महीने के बच्चे को लेकर रात 10 बजे तक बैठी रहीं, लेकिन बीएसए ने उनकी एक न सुनी। 

मंगलवार को राष्ट्रवादी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कीर्ति पाल सिंह शिक्षिकाओं के पास पहुंचे और बीएसए से बात की। शिक्षकों को वेतन जारी करने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया। हालांकि मंगलवार को सिर्फ सुधा उपाध्याय का वेतन जारी किया गया। 
विज्ञापन


रामधारा सिंह का वेतन अभी भी रुका है। कीर्तिपाल सिंह का कहना है कि बुधवार तक शिक्षक का वेतन नहीं जारी किया गया तो बृहस्पतिवार को कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गोंड ने बताया कि एक शिक्षिका का वेतन जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। दूसरी के वेतन के लिए कल निर्देश हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें